khabar abhi tak

जबलपुर में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी ने घर पहुंचते ही की आत्महत्या, मां ने देखा बेटी फांसी के फंदे पर लटक रही है

 

जबलपुर/बालाघाट। जबलपुर से परीक्षा देकर अपने घर ग्राम कौलीवाड़ा रामपायली बालाघाट लौटी किशोरी कुमकुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी को फ ांसी के फंदे पर लटकते देख मां चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए, जिन्होने कुमकुम को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद कुमकुम को मृत घोषित कर दिया। 

                                        पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम कौलीवाड़ा जिला बालाघाट में रहने वाली किशोरी जबलपुर में अपने भाई-बहनों के साथ रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। बोर्ड परीक्षा देने के बाद वह जबलपुर में रही, बीते दिन ही किशोरी घर आई। आज सुबह उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए चले गए, इस दौरान किशोरी कुमकुम ने कमरे में पंखा पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। शाम को जब मां घर आई तो उसने बेटी को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो चीख पड़ी, शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों सहित पड़ोसी भी आ गए, सभी ने कुमकुम को फंदे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने परिजनों से पूछताछ के बाद मर्ग कायम कर लिया। पुलिस का कहना है कि संभवत: परीक्षा परिणा या अन्य किसी कारणों के चलते किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak