जबलपुर. छत्तीसगढ़ से सीधे जबलपुर के लिए नई रेल लाइन की बहुप्रतीक्षित मांग पर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है. उसने रेल बजट में जबलपुर व्हाया डिंडौरी-पेंड्रा नई लाइन के सर्वे कराने को मंजूरी दे दी है।
रेलवे के वर्ष 2026-27 के बजट में इस सर्वे के अलावा मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के बीच कुछ अन्य नई रेल लाइन के लिए भी सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन के मुताबिक इस कार्य के लिये बजट आवंट होने के पश्चात सर्वे कार्य में तेजी आयेगी. जिसके बाद इसके लिए कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा.
एसईसीआर क्षेत्र के लिए इन सर्वे को मिली मंजूरी
बताया जाता है कि दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे (एसईसीआर) को इस बजट में जिन इंजीनियरिंग व ट्रैफिक सर्वे के लिए फंड आवंटित किया गया है, उनमें एमपी के लिए ये प्रमुख हैं-
- पेंड्रा-अमरकंटक-डिंडौरी-मंडला- घंसौर के अलावा जबलपुर-पेंड्रा व्हाया डिंडोरी 200 किमी.
- जबलपुर और पेंड्रा के बीच डिंडोरी होते हुए नई रेल लाइन के लिए प्रारंभिक इंजीनियरिंग एवं यातायात सर्वेक्षण (240 किमी)
- सिवनी से कटंगी (92.10 किलोमीटर) के बीच नई बीजी लाइन के लिए सर्वेक्षण.
- रामटेक-वारासिवनी-खापा नई लाइन (36 किमी) 0.09 के लिए सर्वेक्षण.
- वारासिवनी-खैरलांजी-तिरोडी नई लाइन (50 किमी) के लिए इंजीनियरिंग सह यातायात सर्वेक्षण.
जयसिंह नगर - शहडोल के बीच (50 किमी)
