जबलपुर। भारतीय रेलवे 2026 के गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम रेल प्रशासन ने वलसाड-दुर्गापुर-वलसाड व उधना-दुर्गापुर-उधना स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये दोनों ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना होकर गंतव्य को जायेगी.
वलसाड-दुर्गापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09143 वलसाड से दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 25 अप्रैल 2026 को वलसाड स्टेशन से दोपहर 12:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी मध्यरात्रि 02:00 बजे, जबलपुर 05:30 बजे, कटनी 07:45 बजे, सतना 09:00 बजे पहुँचकर और मार्ग से होते हुए तीसरे दिन भोर 04:20 बजे दुर्गापुर स्टेशन पहुँचेगी। (01 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09144 दुर्गापुर से वलसाड स्पेशल ट्रेन दिनाँक 27 अप्रैल 2026 को दुर्गापुर स्टेशन से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर सतना रात 22:00 बजे, कटनी 23:45 बजे, पहुँचकर अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 01:50 बजे, इटारसी 05:00 बजे पहुंचकर मार्ग से होते हुए शाम 17:30 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी। (01 सेवाएं)
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 01 जनरेटरकार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल एवं अण्डाल जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
उधना-दुर्गापुर-उधना स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09175 उधना से दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन 26 एवं 27 अप्रैल को उधना स्टेशन से सुबह 08:35 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए इटारसी 19:00 बजे, जबलपुर रात्रि 23:00 बजे, पहुँचकर अगले दिन कटनी मध्यरात्रि 01:00 बजे, सतना 02:45 बजे पहुँचकर और मार्ग से होते हुए रात 20:50 बजे दुर्गापुर स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09176 दुर्गापुर से उधना स्पेशल ट्रेन दिनाँक 27 एवं 28 अप्रैल 2026 को दुर्गापुर स्टेशन से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अगले दिन सतना 16:50 बजे, कटनी 18:45 बजे, जबलपुर रात 21:00 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी मध्यरात्रि 00:30 बजे पहुंचकर मार्ग से होते हुए दोपहर 13:30 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी। (02 सेवाएं)
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 05 द्वितीय चेयरकार श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी एवं 01 जनरेटरकार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल एवं अण्डाल जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
