khabar abhi tak

रेलवे वेंडर फांसी लगाकर की आत्महत्या, रेलवे के पुराने आयल डिपो परिसर में पेड़ पर लटकती मिली लाश

सतना। सतना में रेलवे के पुराने आयल डिपो परिसर में आज सुबह एक युवक संजय चौहान का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। रामनगर पन्ना में रहने वाला संजय रेलवे में वेंडर का काम करता रहा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया। 

                                  बताया गया है कि रेलवे में वेंडर का काम करने वाले संजय चौहान उम्र 26 वर्ष स्टेशन रोड स्थित आयल डिपो परिसर में लगे पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। आज सुबह दस बजे के लगभग संजय को फांसी के फंदे पर लटकते देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, इस दौरान रेलवे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। जिनकी सूचना पर आई पुलिस ने पूछताछ के बाद को शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस का कहना है कि संजय जेब में रखा मोबाइल फोन लगातार बज रहा था, जिससे संजय की शिनाख्त हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने संजय को इस हाल में देखा तो फू ट फूटकर रोए। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak