जानकारी के अनुसार डिलेंद्र यादव उम्र 20 वर्ष व शिवांक मर्सकोले 21 वर्ष मोअर साइकल से बंडोल की ओर रवाना हुए। जब वे पोड़ी गांव से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं डिलेंद्र व शिवांक के सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचेए लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।