जबलपुर. पमरे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 58.07 मिलियन टन ओरिजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग दर्ज की, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के 52.76 मिलियन टन की तुलना में 10.06 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि महाप्रबंधक के सतत मॉनिटरिंग एवं वाणिज्य तथा परिचालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडलों में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
केवल मार्च 2026 माह में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 5.82 मिलियन टन ओरिजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग की गई, जो पिछले वर्ष के इसी माह के 5.59 मिलियन टन की तुलना में 4.13 प्रतिशत अधिक है।
फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के लिए किए गए प्रमुख प्रयास:-
- नई रेल लाइन, दोहरीकरण एवं तिहरीकरण जैसे अधोसंरचना कार्यों में तेजी।
- मालगाडिय़ों की औसत गति बढ़ाकर विभिन्न रेल खंडों की क्षमता में वृद्धि एवं परिचालन सुधार।
- गुड्स टर्मिनलों की कार्यप्रणाली में सुधार तथा मालगाडिय़ों के डिटेंशन में कमी।
- माल गोदामों में 24×7 लोडिंग एवं अनलोडिंग सुविधा की शुरुआत।
- नए माल गोदामों का विकास एवं उन्नयन।
- गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/साइडिंग की संख्या बढ़ाने के प्रयास।
- व्यापारियों एवं ग्राहकों के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे की प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से गुड्स ट्रैफिक को बढ़ावा।
