khabar abhi tak

डिवाइडर से टकराई मोटर साइकल के परखच्चे उड़े, चाचा-भतीजे की मौत, नया गांव लौटते वक्त हादसा

कटनी। कटनी में  एनकेजे थाना क्षेत्र में बाबा घाट के पास अनियंत्रित होकर मोटर साइकल डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं मोटर साइकल सवार चाचा-भतीजे के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब वे काम से अपने घर नया गांव लौट रहे थे। 

                                   पुलिस के अनुसार नया गांव निवासी सुनील भूमिया उम्र 24 वर्ष व राहुल भूमिया 18 वर्ष मोटर साइकल से अपने घर नया गांव जाने के लिए निकले। जब वे बाबा घाट के पास से गुजर रहे थे, इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित हो गए और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तेज रफ्तार मोटर साइकल के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख राह चलते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने भी जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने सुनील व राहुल को इस हालत में देखा तो फूट-फूटकर रोए। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak