khabar abhi tak

एमपी : दमोह में भतीजे ने चाचा को सब्बल मार कर की हत्या आंखें तक बाहर निकलीं

दमोह. एमपी के दमोह जिले में रविवार 26 अप्रैल की सुबह भतीजे ने अपने ही चाचा के सिर को पत्थर से कुचला, फिर सब्बल से वार कर हत्या की। आरोपी ने शरीर पर कई वार किए, जिससे गहरे घाव बन गए। आंखें तक बाहर निकल आईं हैं।

नोहटा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रोंड गांव निवासी चुन्नू रैकवार (51) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की बेटी सुषमा रैकवार ने बताया- रविवार सुबह करीब 7 बजे वह पिता को जगाने पहुंची। उसने देखा कि पिता घर के पास बने बाड़े में खून से लथपथ पड़े थे। घायल अवस्था में चुन्नू रैकवार ने बताया कि उनके भतीजे रामजी रैकवार ने हमला किया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

बेटी ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद चुन्नू रैकवार को दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी के कपड़ों पर भी खून

मृतक के भाई नन्हें रैकवार ने बताया कि वह रात में बारात में गए थे। सुबह बेटे का फोन आया कि बड़े पिताजी की हत्या हो गई। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर पड़े थे और आरोपी रामजी रैकवार के कपड़ों पर भी खून के निशान थे। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका है। बेटी के मुताबिक, पिता और आरोपी के बीच विवाद चल रहा था और वह धमकी देता था। घायल अवस्था में भी चुन्नू रैकवार ने हमलावर के रूप में रामजी रैकवार का नाम लिया था। चुन्नू रैकवार के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा महाराष्ट्र में निजी नौकरी करता है।

सिर, गर्दन और सीने में गंभीर चोटें

पुलिस के मुताबिक, सिर, गर्दन और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी रामजी रैकवार शराब का आदी बताया जा रहा है। आए दिन विवाद करता था। कुछ दिन पहले ही उसका चुन्नू से झगड़ा हुआ था। वह अक्सर गुस्से में रहता था और इसी बीच सोते समय उसने वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak