khabar abhi tak

वृद्ध ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इधर से उधर दौडऩे लगे, जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर,

जबलपुर/दमोह। दमोह के इटवा गांव में आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग वृद्ध करनसिंह ठाकुर ने स्वंय को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके बाद इधर से उधर दौडऩे लगे। परिजनों ने देखा तो किसी तरह आग बुझाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया। 

                                   बताया गया है कि इटवा गांव निवासी करनसिंह ठाकुर उम्र 60 वर्ष मानसिक रुप से कमजोर रहे, जिनका परिजनों द्वारा ग्वालियर में इलाज कराया जा रहा था। आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग करनसिंह ठाकुर उठाकर घर के आंगन में पहुंचे और स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। शरीर पर आग लगते ही करनसिंह शोर मचाते हुए इधर से उधर दौडऩे लगे। शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा कि करनसिंह आग की लपटों से घिरे है। किसी तरह शरीर से आग बुझाकर जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया। जहां पर करनसिंह की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मेडिकल अस्पताल में वृद्ध की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घर की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को पूछताछ में बेटे ने बताया कि उनके पिता पिछले 25 साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और उनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। उन्होंने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया थाए लेकिन तब उन्हें बचा लिया गया था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak