पुलिस के अनुसार ग्राम धनवाही मझौली जबलपुर निवासी विमल रजक अपनी भतीजी साक्षी व भाभी निशा रजक को लेकर बंडा सागर रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से आज वे अपने घर के लिए मोटर साइकल से रवाना हुए। जब वे गुबरा कटंगी से मझौली की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान कुसमी मानगढ़ में सड़क किनारे खड़ी से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि साक्षी उम्र 14 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विमल व निशा के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, यहां तक कि आसपास के लोग भी अपने घरों से निकल आए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कटंगी के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल में विमल रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं भाभी निशा रजक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिनके इलाज में डाक्टरों की टीम जुटी हुई है।