khabar abhi tak

रेलवे कोचिंग डिपो के सामने सड़क में धंसा ट्रक, आटो भी पलटा, पाइप लाइन बिछाने के लिए हुई खुदाई के बाद हालत बद्तर

 
जबलपुर.
रेलवे के पुल नंबर 1 से कांचघर रोड पर कोचिंग डिपो के ठीक सामने आज मंगलवार की शाम को एक ईंट से भरा ट्रक सड़क में धंस गया. लगभग ढाई घंटे की मेहनत के बाद बमुश्किल ट्रक को अलग किया जा सका. इसके पहले दोपहर में भी एक सवारी से भरा आटो पलट गया। जिसमेें किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

दरअसल अमृत-2 प्रोजेक्ट के तहत नर्मदा जल परियोजना के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए ये सड़कें खोदी गईं है. पाइप लाइन बिछाने के बाद सही ढंग से रिस्टोरेशन का काम नहीं किया जा रहा है. यही कारण है कि डामर की सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और चिकनी मिट्टी से उसे पूरा जा रहा है. जिसके चलते सड़क लगातार धंस रही है और ये हादसों का कारण बना हुआ है.

ईंटों से भरा ट्रक धंसा

बताया जाता है कि शाम को 5 बजे के लगभग ट्रक क्रमांक एमपी-20-जीए-6133 जो कुशनेर से ईंट भरकर ग्वारीघाट जा रहा था. जब ये ट्रक कोचिंग डिपो के सामने पहुंचा तो अचानक उसका पहिया अचानक गड्ढे में पूरा धंस गया। जिसके निकालने का प्रयास सफल नहीं हुआ तो ट्रक से ईंट खालीकर ट्रक को हटाया जा रहा था। 

दिन भर रोलर चला, फिर भी धंसाव जारी

बताया जात जाता है कि पाइप लाइन बिछाने के बाद उसके ऊपर मिट्टी डालकर दिन भर लगातार हैवी रोलर उसके ऊपर चलाया जा रहा है, लेकिन जमीन के अंदर की मिट्टी काफी गीली होने से भारी वाहनों के कारण गड्ढा बन रहा है और वाहन फंस रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर हार्ड मुरुम डालकर रोलिंग की जाये तो हालात बेहतर होंगे, अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा इस मार्ग पर हो सकता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak