जबलपुर/नरसिंहपुर. दानापुर से बेंगलुरु जाने वाली संघमित्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत शनिवार 11 अप्रेल की सुबह अचानक बिगड़ गई। 51 वर्षीय दिलीप शाह जा रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। जिसकी सूचना परिजनों ने ट्रेन कंडक्टर को दी. जिसने तुरंत ही रेलवे कंट्रोल को जानकारी दी.
घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहपुर और जबलपुर के रेलवे अधिकारियों को तत्काल अलर्ट किया गया। ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे चिकित्सक डॉ. आरआर कुर्रे ने तुरंत यात्री की जांच की और उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता से यात्री की हालत में सुधार हुआ। आवश्यक दवाइयां देने के बाद उन्हें आगे की यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई। रेलवे प्रशासन की तत्परता से यात्री को समय पर उपचार मिल सका।
