khabar abhi tak

लम्बे समय से चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस का छापा, जुआंडिय़ों में मची भगदड़, आसपास के घरों में घुसे, पुलिस ने निकालकर थाना पहुंचाया

जबलपुर। बेलबाग के भानतलैया मयूर कला मूर्तिकार के सामने बिजली के खम्बे के नीचे चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई। यहां तक कि जुआंड़ी आसपास के घरों के अंदर घुस गए, जिन्हे पुलिस ने पकड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से 10 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर एक लाख 6 हजार रुपए जब्त किए है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा। 

                                     पुलिस के अनुसार मयूरकला मूर्तिकार के पास  खुले में लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित किया जा रहा है। बीती रात भी जुआंड़ी ताशपत्तों पर लाखों रुपए के दांव लगा रहे थे। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, यहां तक कि पुलिस से बचने के लिए जुआंड़ी आसपास रहने वाले लोगों के घरों के अंदर घुस गए। जिन्हे पुलिस ने पकड़कर बाहर निकाला। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में हड़कम्प मचा रहा, कई लोग घरों से बाहर आ गए। पुलिस ने मौके से जवाहर अहिरवार उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत पंडाखेड़ा पनागर, विक्की उर्फ कृष्ण कुमार पटवा उम्र 35 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर, सोहेल अख्तर उम्र 49 वर्ष निवासी गली नम्बर 1 मक्कानगर हनुमानताल, सुशील राय उम्र 36 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर, पिं्रस रैकवार उम्र 18 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल, बालचंद जैन उम्र 48 वर्ष निवासी जैन मंदिर के बाजू हनुमानताल, बेड़ीलाल अहिरवार उम्र 48 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर अधारताल, रितेश साहू उम्र 32 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला शारदा चौक गढ़ा, राजा गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी प्रेमसागर पुलिस चैकी के पास हनुमानताल, रोहित चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी चैधरी मोहल्ला बेलबाग को पकड़ा है। पुलिस ने जुआडिय़ों के पास से ताश के 52 पत्ते व नगदी 1 लाख 6 हजार रूपये नगद जब्त किए है। जुआंफड़ पकडऩे में थाना प्रभारी घमापुर एसआई दिनेश गौतम, थाना बेलबाग के एसआई विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा, मुकेश धुर्वे, आरक्षक विद्यासागर, अजीत, उमेश कुमार, विनीत शुक्ला, थाना घमापुर प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, , आरक्षक बबलू पाण्डे, धीरज, सुभाष की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak