khabar abhi tak

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जबलपुर आगमन, रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

जबलपुर। भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती माननीया अनुप्रिया पटेल जी (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय) के कुर्मी क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता हेतु जबलपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री रंजीत पटेल, दशरथ पटेल, सुरेश पटेल, आदेश पटेल, राहुल पटेल सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए लगभग 2500 प्रतिनिधि देशभर से पहुँच चुके हैं। यह अधिवेशन 4 एवं 5 अप्रैल को दाऊ मैरिज गार्डन, करौंदा बायपास में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak