24 राज्यों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति, महिलाओं ने 24 कलशों से किया स्वागत
जबलपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में दो दिवसीय 46वें राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं पांचवें महिला महाधिवेशन का शुभारंभ आज दाऊ मैरिज गार्डन, महाराजपुर बायपास में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वेटनरी एवं पशु पालन मंत्री लखन पटेल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में अनुप्रिया पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात देश के लगभग 24 राज्यों से आए प्रतिनिधियों के सम्मान में महिलाओं ने 24 कलश स्थापित कर पारंपरिक तरीके से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता का रूप धारण किए एक बालिका ने देशभक्ति का संदेश प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वी.एस. निरंजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता गणेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पाटीदार तथा जिलाध्यक्ष कुर्मी विवेक चौधरी, महासचिव कैप्टन ओमप्रकाश सचान, कोषाध्यक्ष राममिलन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, राजेश पटेल, युवा संगठन अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, आशीष पटेल, कॉर्डिनेटर रंजीत पटेल, आशीष पटेल, दिनेश पटेल, आदेश पटेल, मोनू पटेल, राहुल पटेल, पवन पटेल, धनेश पटेल, दशरथ पटेल, जयप्रकाश पटेल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।आयोजकों के अनुसार अधिवेशन में देशभर से 4000 से अधिक सामाजिक बंधु भाग ले रहे हैं, जिसमें समाज की एकता, प्रगति और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

