khabar abhi tak

दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुंबई. बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. देशभर के फैंस के लिए ये दुखद खबर सामने आई है. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वे 92 साल की थीं. बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की है.

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2025 बढिय़ा नहीं रहा था. इस साल कई सारे कलाकारों का निधन हुआ. अब 2026 में भारतीय कला जगत को ये बड़ा नुकसान हुआ है. आशा भोसले ने करीब 8 दशक फिल्म इंडस्ट्री को दिया और दुनियाभर में देश का नाम ऊंचा किया. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो 4 बजे दादर शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा.

82 साल में गाए 12 हजार गाने

आशा भोसले की बात करें तो सिंगर ने अपनी बहन लता मंगेशकर की राह पर चलते हुए इंडस्ट्री में आईं और उन्होंने खूब शोहरत कमाई. 10 साल की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था जो मराठी में था. इसके बाद से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 82 साल के करियर में 12000 के करीब गाने गाए. सिंगर को कला जगत में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak