पुलिस अधिकारियों की माने तो रागिनी की शादी फरवरी 2019 में सामाजिक रीतिरिवाज से रागिनी की शादी अनिल परोहा से हुई थी शादी के बाद से ही पति, सास विनीता मरोहा ससुर रामसनेही तथा चाची सास कल्पना एवं चाचा ससुर राजकुमार परोहा चरित्र पर संदेह करते हुये आये दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे। 5 फरवरी को रागिनी अपने पति व सास के साथ मायके आई थी। यहां पर सास विनीता व पति अनिल परोहा ने रागिनी के साथ बुरी तरह मारपीट की। आए दिन की प्रताडऩा से परेशान हो चुकी रागिनी ने 23 मार्च को जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। रागिनी की बिगड़ती हालत को देख परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भरती कराया, जहां पर दूसरे दिन रागिनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त किए जाने के कथन दिए। जिसपर पुलिस ने पति अनिल, सास विनीता परोहा, ससुर रामसनेही तथा चाची सास कल्पना एवं चाचा ससुर राजकुमार परोहा के विरूद्ध धारा 108, 3(5)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।