khabar abhi tak

चलती कार में आग, एमपी के 5 जिंदा जले, सिर्फ हड्डियां मिलीं, वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार

 

अलवर/भोपाल. राजस्थानअलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के 5 लोग जिंदा जल गए।  ये सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था।

उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। बेटे की नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ।

पोटलियों में रखी हड्डियां, मृतकों में 2 नाबालिग

जानकारी के अनुसार हादसे में श्योपुर जिले के चैनपुरा के रहने वाले संतोष (35), पत्नी शशि (30) सास पार्वती (55) सहित दो नाबालिग की मौत हुई है। परिवार नौकरी के लिए की गई मन्नत पूरी करने वैष्णो देवी गया था। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सभी की केवल हड्डियां मिलीं हैं, इन्हें अलग-अलग पोटलियों में रखा गया है। शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे।

अलवर एसपी प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे लक्ष्मणगढ़ पुलिस को कार में आग की जानकारी मिली थी। रात करीब 11.30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने में करीब 15 मिनट का समय लगा। आशंका है कि सीएनजी के कारण आग तेजी से भड़की थी। इसलिए कार सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak