जबलपुर। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मति प्रकाश सैनी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उमरिया जिले का नया प्रभारी नियुक्त किया है। श्री सैनी पूर्व में संगठन के भीतर प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सक्रियता और निर्भीकता का परिचय दे चुके हैं। वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कार्यक्षमता और लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उमरिया जैसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले की कमान सौंपी है। उमरिया में प्रभारी के तौर पर श्री सैनी पर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर एकजुट करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पार्टी को उम्मीद है कि सैनी के मार्गदर्शन में जिले में सांगठनिक गतिविधियां तेज होंगी और कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस संगठन ने सम्मति सैनी पर जताया भरोसा,सौंपी उमरिया की जिम्मेदारी
byKhabarAbhiTak
-
0
