khabar abhi tak

पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 5 मजदूरों की मौत, 15 की हालत गंभीर

सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार 14 अप्रैल की दोपहर अचानक बॉयलर फटने से जबर्दस्त धमाका हो गया. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि15 लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। 

बताया जाता है कि विस्फोट इतना जोरदार था था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं। फिलहाल, मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak