khabar abhi tak

वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ा 11 साल का बच्चा, दरवाजा हो गया लॉक, रेलवे स्टाफ ने पहुंचाया सुरक्षित घर

जबलपुर। पमरे के जबलपुर रेल मंडल ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। गत दिवस को 20173 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस में एक 11 वर्षीय बालक वैभव पाण्डेय मैहर स्टेशन से कौतूहलवश सी 3 कोच में चढ़ गया। ट्रेन के दरवाजे ऑटोमेटिक लॉक होने से वह बालक घबरा गया, जिसे देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद परिजन भी घबरा गए और गाड़ी रोकने का इशारा करने लगे। 

टिकट चेकिंग स्टाफ श्री संजय तिवारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित गार्ड के पास ले गए, लेकिन तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी। उन्होंने बालक को प्यार से संभाला, पानी पिलाया, और परिजनों से फोन पर बात कर उन्हें आश्वस्त किया। सतना स्टेशन पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ और डिप्टी एसएस सतना को सौंपकर बालक को सुरक्षित वापस पहुंचाया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak