khabar abhi tak

एक हजार रुपए में बेच देता था 20 हजार का मोबाइल फोन, GRP के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

 

जबलपुर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने विशेष अभियान चलाते हुए एक शातिर चोर नाथूराम बर्मन को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 6 मोबाइल फोन बरामद किए है। शातिर चोर नाथूराम 20 हजार रुपए का मोबाइल फोन एक हजार रुपए में बेच देता था। पुलिस अब आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

                               इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नाथूराम बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम शीतलपुर शहपुरा भिटोनी बताया है। तलाशी लेने पर उसके पास से महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा है जब वह मोबाइल फोन बेचने की फिराक में इधर से उधर घूम रहा था। जिसक ी तलाशी लेने पर मोबाइल फोन बरामद किए गए, पूछताछ में वह इन फोनों से संबंधित कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी मोबाइल जब्त कर आरोपी नाथूराम बर्मन के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाथूराम बर्मन थाना निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ चोरी तथा अन्य मामलों के करीब 18 प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह 20 से 30 हजार रुपए के मोबाइल फोन को 1 से 2 हजार रुपए में बेच देता था। वह अब तक एक दर्जन से अधिक फोन विभिन्न गांवों और स्टेशन के यात्रियों को बेच चुका है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak