बताया गया है कि टूरिस्ट ट्रैवलर वाहन मलाजखंड सवारियों को बिठाकर जबलपुर के लिए रवाना हुआ। वाहन जब मंडला से होते हुए नारायणगंजा टिकरिया से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्राला के चालक ने अचानक विपरीत दिशा में वाहन मोड़ लिया। जिससे बचने के चक्कर में ट्रैवलर चालक ने वाहन को मोड़ा तो वह अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जो नीचे एक पेड़ पर जाकर टिक गया। खाई में गिरते ही ट्रेवलर में सवार यात्रियों में चीख पुकार मचग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने मदद करते हुए ट्रैवलर में सवार सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां पर चार की हालत गंभीर बनी हुई है, डाक्टरों की टीम इन सभी के इलाज में जुटी रही।
इन्हे आई है चोटें-
दुर्घटना में मलाजखंड निवासी अनिल सोनी उम्र 67 वर्ष, दिव्या वेदा 43 वर्ष, यूनुस जिलानी 49 वर्ष व साजिया जिलानी 44 वर्ष शामिल हैं। इन सभी को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया है।