बताया गया है कि आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों का कहना था कि वे चार महीने से बिना वेतन के काम कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका प्रथा के तहत उन्हें प्रतिदिन 300 रुपए भुगतान का वादा किया गया था, लेकिन अब उन्हें कटौती कर मात्र 280 रुपए ही दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार उनकी पीएफ राशि भी जमा नहीं कर रहा है, जिससे उनका भविष्य भी असुरक्षित हो रहा है। समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। इसी के चलते मदन महल वार्ड के दो दर्जन से अधिक सफाई मित्रों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur