मौसम विशेषज्ञों की माने तो शहर में बीते तीन दिनों से मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लू जैसे हालात महसूस किए जा रहे हैं। आज मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आने वाले तीन दिन 17 अप्रैलरू अधिकतम तापमान 41 डिग्री, न्यूनतम 27, 18 अप्रैल, अधिकतम 42, न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा, गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 19 अप्रैल को अधिकतम 41 सेल्सियस व न्यूनतम 27सेल्सियस रहेगा। प्रदेश सहित उत्तर भारत में गर्मी और लू की स्थिति बनने लगी है। जिससे तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के मध्य में इस तरह की गर्मी सामान्य से अधिक है।
दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बचें-
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। फिलहाल जबलपुर में गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैंए ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।