khabar abhi tak

रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 से 27 मई तक जबलपुर से यूपी-बिहार की 10 ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट

जबलपुर. आगामी मई माह में भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की परेशानी बढऩे वाली है. रेलवे ने जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर व भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनें डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए किए जा रहे इस कार्य के चलते ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है।

यह निर्माण कार्य 4 मई से लेकर 27 मई तक चलेगा, इसके चलते इंदौर-पटना, ताप्ती गंगा और लोकमान्य तिलक- गोरखपुर जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए प्रस्थान से पूर्व अपनी ट्रेन की सही स्थिति की जांच अवश्य कर लें। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम ऐप, रेलवे हेल्प डेस्क या नजदीकी स्टेशन से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

इन 10 ट्रेनों का बदला रूट, डायवर्ट होकर चलेंगी

- गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 16 और 23 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

- गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 18 और 25 मई को परिवर्तित मार्ग

- गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 मई

- गाड़ी संख्या 11060 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 14, 16, 18, 21, 23, 25 मई

- गाड़ी संख्या 11055 छपरा- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25 मई

- गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 मई

- गाड़ी संख्या 19045 सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25 मई

- गाड़ी संख्या 19046 थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 मई

- गाड़ी संख्या 19321 इंदौर- पटना एक्सप्रेस 09, 16, 23 मई

- गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 और 25 मई.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak