khabar abhi tak

रेलवे कोचिंग डिपो के सामने देर रात फिर ट्रक धंसा, चंद घंटों में 3 घटनाओं से बढ़ी लोगों की परेशानी (देखें वीडियो)

जबलपुर. रेलवे के पुल नंबर 1 के सामने से कांचघर रोड पर पिछले कुछ माह से पानी की पाइप लाइन बिछाने के काम में जिस हद दर्जे की लापरवाही बरती गई है, उसका परिणाम यह है कि रेलवे कोचिंग डिपो के सामने देर रात फिर एक ट्रक फंस गया, जो दोपहर तक फंसा रहा, जिससे इस मार्ग पर लगातार यातायात जाम होता रहा। चंद घंटों के अंदर बड़े वाहनों के धंसने की 3 घटनाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा कर रख दी है.

उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर हजारों रेल कर्मचारी-अधिकारी व आम नागरिक अपने काम-धंधे, स्कूलों में आना जाना करते हैं. लेकिन पिछले कई माह से इस परियोजना के ठेकेदार द्वारा जिस प्रकार की सुस्त व लापरवाही पूर्ण कार्य किया गया है. इसकी बानगी सामने है. जब 28 अप्रैल की शाम से देर रात तक सड़क में वाहन धंसने की तीन घटनाएं घट चुकी है।

रात 11 बजे फंसा लोडेड ट्रक

मंगलवार 28 अप्रैल की देर रात 11 बजे के लगभग एक ट्रक क्रमांक एमएच40डी-सी-0824 जो अमरकंटक की ओर से आ रहा था, उसके अगले व पिछले पहिये कोचिंग डिपो के पास सड़क में लगभग 1-1 फीट तक धंस गये। यह ट्रक समाचार लिखे जाने तक फंसा रहा और यातायात लगातार जाम होता रहा। वहीं इस घटना से पहले भी मंगलवार को ही कोचिंग डिपो के सामने ही एक ईंटो से भरा ट्रक लगभग 5 बजे फंसा था, इस घटना के ठीक 2 घंटे बाद एक छोटा हाथी भी पास में ही फंसा था. जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak