पुलिस के अनुसार सागर में रहली स्थित चांदपुर के मुठिया टोला में रहने वाले राजेंद्र उर्फ गोलू पिता गणेश पटेल उम्र 22 वर्ष ने करीब तीन साल पहले काजल पटेल उम्र 21 वर्ष के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद से राजेन्द्र अपनी पत्नी को लेकर घर में ही रहता था। घर में राजेंद्र के पिता व छोटा भाई भी साथ था। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहा। राजेश व उनके पिता, भाई मजदूरी करके परिवार चलाते रहे। बीती रात परिवार के सभी लोगों ने खेत में बने मकान में खाना खाया। इसके बाद सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात राजेन्द्र व काजल ने शादी क ा जोड़ा पहना और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब राजेन्द्र व काजल कमरे से बाहर नहीं आए तो पिता ने आवाज लगाई। इसके बाद जबाव नहीं मिला तो छोटा भाई पहुंच गया, देखा तो दोनों फांसी के फंदे पर लटक रहे है। दोनों को इस हालत में देख भाई चीख पड़ा, यह खबर गांव में भी आग की तरह फैल गई, जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या तनाव नहीं था। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठायाए अभी कुछ पता नहीं है। पुलिस को जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Tags
sagar