जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल अंतर्गत सिहोरा यार्ड स्थित समपार फाटक क्रमांक 336 (कि.मी. 1029/22-24) को सड़क यातायात हेतु स्थायी रूप से बंद करने के निर्णय को जबलुपर रेल मंडल प्रशासन ने स्थगित कर दिया है संबंध में पूर्व में प्रस्तावित कार्रवाई को अगले आदेश तक टाल दिया गया है.
रेल प्रशासन के मुताबिक इस संबंध में प्राप्त निर्देशों के अनुसार, समपार फाटक क्रमांक 336 को बंद करने का प्रस्ताव अगले आदेश तक स्थगित रहेगा। अत: उक्त फाटक पर वर्तमान व्यवस्था यथावत बनी रहेगी और आमजन पूर्व की भांति इसका उपयोग कर सकेंगे।
इस निर्णय की सूचना संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, रेलवे अधिकारियों एवं अन्य संबंधित इकाइयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है। जबलपुर रेल मंडल द्वारा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है तथा भविष्य में किसी भी परिवर्तन की सूचना समय-समय पर जारी की जाएगी।
