khabar abhi tak

पुरानी रंजिश में फोटोग्राफर पर चाकू से हमला



जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत महरापुर व्हील मोड़ स्थित शराब दुकान के पास एक युवक पर प्राणघातक हमला होने का मामला सामने आया है। वेलकम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय अभिषेक पाण्डे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पेशे से फोटोग्राफर है। अभिषेक रात करीब 11:10 बजे किराना सामान लेने निकला था और रास्ते में अपने दोस्त से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां शुभम मिश्रा अपने 2 साथियों के साथ पहुंचा और बिना किसी ठोस कारण के गाली-गलौज करने लगा। जब अभिषेक ने इस व्यवहार का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। विवाद गहराने पर शुभम मिश्रा ने अभिषेक के पेट पर चाकू से वार किया, लेकिन अभिषेक के मुड़ने के कारण हमला उसकी जांघ पर लगा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुभम मिश्रा और उसके साथियों के विरुद्ध धारा 296(बी), 109, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak