शादी की खरीदारी कर लौट रहे युवक की ट्रक के कुचलने से मौत, 30 अप्रैल को शादी थी
byKhabarAbhiTak-
0
जबलपुर। जबलपुर में कटंगी के समीपस्थ सिंग्रामपुर में देर रात मोटर साइकल सवार युवक सचिन झारिया को ट्रक ने टक्क र मारकर कुचल दिया। हादसे में सचिन की मौत हो गई। दुर्घटना उस वक्त हुई है जब वह शादी की खरीददारी करके अपने घर लौट रहा था।
पुलिस के अनुसार ग्राम सुनवराह निवासी सचिन झारिया उम्र 24 वर्ष की 30 अप्रेल को शादी थी। परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही थी। बीती रात भी सचिन शहर से शादी की खरीददारी करके देर रात मोटर साइकल से अपने घर जाने के लिए निकला, जब वह कटंगी से आगे सिंग्रामपुर पहुंचा। इस दौरान सामने से आए ट्रक ने सचिन को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही सचिन मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरा, जिसे ट्रक कुचल दिया। हादसे में सचिन की मौके पर ही हो गई। हादसे को देख राह चलते वाहन चालकों ने पुलिस को खबर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सचिन को इस हालत में देखा तो फूट-फूट कर रोए, उन्होने बताया कि सचिन की 30 अप्रेल को शादी थी, शादी की खरीददारी करने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।