khabar abhi tak

यूएसए-ईरान सीजफायर से शेयर मार्केट में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 2700 और निफ्टी 800 अंक उछला

 
मुंबई.
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संभावित युद्धविराम (सीजफायर) की खबर का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ तौर पर देखने को मिला। बुधवार 8 अप्रैल को कारोबार शुरू होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 2700 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 800 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ खुला।

वैश्विक बाजारों में तेजी के संकेत पहले से ही मिल रहे थे, और भू-राजनीतिक तनाव कम होने की खबर ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया। कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,616.58 के मुकाबले तेजी के साथ करीब 77,290 के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनटों में ही इसमें और तेजी आई और यह 77,392 के स्तर तक पहुंच गया।

वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,123.65 के मुकाबले बढ़त के साथ 23,855 पर खुला। इसके बाद तेजी जारी रही और यह कुछ ही समय में करीब 800 अंकों की छलांग लगाकर 23,938 के स्तर तक पहुंच गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak