khabar abhi tak

एमपी के शहरों से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु फ्लाइट से जाना हुआ महंगा, एयर टिकट में 25% से ज्यादा वृद्धि

भोपाल. एमपी से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जयपुर के लिए जाने वाली फ्लाइट का किराया 25 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं अमेरिका और अन्य देशों की फ्लाइट टिकट का रेट दोगुना हो गया है। इसकी वजह-ईरान- इजराल-अमेरिका युद्ध के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों आई बढ़ोतरी बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान विरुद्ध इजराइल और अमेरिका युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। इसका सीधा असर फ्लाइट्स के किराए पर पड़ रहा है।

एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज लागू किया

इंडिगो और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने लागत बढऩे के कारण फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है। इसके बाद मध्य प्रदेश सहित देशभर में फ्लाइट टिकट 15 से 20% तक महंगे हो गए हैं। कहीं-कहीं इन टिकटों के रेट  25 प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं।

समर शेड्यूल में इंदौर से कई  सीधी फ्लाइट्स बंद

मार्च के अंत से लागू समर शेड्यूल लागू होने के बाद इंदौर से कई शहरों की सीधी फ्लाइट्स बंद हो गई हैं। यात्रियों को अब कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेनी पड़ रही हैं, जिससे टाइम और पैसा दोनों बढ़ गए हैं। इसका बड़ा असर समर वेकेशन प्लान पर भी पड़ा है। कई लोग अब ट्रेन या दूसरे विकल्प चुन रहे हैं। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमपी-सीजी) के अनुसार यदि इंटरनेशनल हालात नहीं सुधरे और एटीएफ सस्ता नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में किराया और बढ़ सकता है।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 35 प्रतिशत तक उछाल

ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाले कई हवाई मार्ग प्रभावित हुए हैं। रूट डायवर्जन के कारण दूरी और ईंधन खर्च बढ़ा है। इसका असर इंटरनेशनल टिकट पर ज्यादा पड़ रहा है, जहां किराए में 30-35% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

.......................

जबलपुर से जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में वृद्धि (औसतन

जबलपुर-दिल्ली : 4,200 - 5,000 से बढ़कर 6500-7500 रुपए

जबलपुर-मुंबई : 5,000 - 5,800 से बढ़कर 7200-8800 रुपए

जबलपुर-हैदराबाद : 5,500-6,200 से बढ़कर 7500-9000 रुपए

जबलपुर-बेंगलुरु : 6,500 - 7,500 से बढ़कर 9500-12000 रुपए

जबलपुर-पुणे : 5,800-6,800 से बढ़कर 8200-9500 रुपए

..........................

इंदौर से जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में वृद्धि (औसतन)

इंदौर-दिल्ली: 4500-5000 से बढ़कर 6500-6700 रुपए

इंदौर-मुंबई: 4500-5000 से बढ़कर 6500-6800 रुपए

इंदौर-कोलकाता: 6500-7500 से बढ़कर 8500-12000 रुपए

इंदौर-चेन्नई: 4900-6000 से बढ़कर 7500-8500 रुपए

इंदौर-बेंगलुरु: 6000-6400 से बढ़कर 7150-9500 रुपए

इंदौर-पुणे: 4500-5000 से बढ़कर 5000-5500 रुपए

इंदौर-हैदराबाद: 4800-5900 से बढ़कर 6900-7500 रुपए

इंदौर-चंडीगढ़: 4500-5000 से बढ़कर 5400-6500 रुपए

........................

भोपाल से जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में वृद्धि (औसतन)

भोपाल-दिल्ली : 3,800 - 4,500 से बढ़कर 5500-6200 रुपए

भोपाल-मुंबई : 4,200 - 4,800 से बढ़कर 6000-6500 रुपए

भोपाल-बेंगलुरु : 5,500 - 6,200 से बढ़कर 7800-9200 रुपए

भोपाल-हैदराबाद : 4,500 - 5,200 से बढ़कर 6500-7400 रुपए

भोपाल-पुणे : 5,000 - 5,800 से बढ़कर 7200-8500 रुपए

....................

ग्वालियर से जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में वृद्धि (औसतन)

ग्वालियर-दिल्ली : 3,500-4,200 से बढ़कर 5200-6000 रुपए

ग्वालियर-मुंबई : 4,800-5,500 से बढ़कर 7000-8200 रुपए

ग्वालियर-बेंगलुरु : 6,200-7,000 से बढ़कर 8500-10500 रुपए

ग्वालियर-हैदराबाद : 5,500-6,500 से बढ़कर 7800-9000  रुपए

ग्वालियर-अहमदाबाद : 4,200-5,000 से बढ़कर 6400-7500 रुपए.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak