जबलपुर। गोसलपुर के ग्राम सिलुआ में रहने वाले किसान संदीप कुमार साहू के मोबाइल फोन के वाट्सएप पर शादी का निमंत्रण कार्ड आया, जिसे खोलते ही कुछ देर में संदीप के खाते से 2 लाख 58 लाख हजार रुपए उड़ गए। खाते से इतनी रकम गायब होने से घबराए किसान ने गोसलपुर थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम सिलुआ गोसलपुर निवासी संदीप कुमार साहू उम्र 38 वर्ष खेती किसानी करते है। कुछ दिन पहले मोबाइल के वाट्सएप पर एक एपीके फाईल आई थी जिसमें शादी का निमंत्रण कार्ड आया। संदीप ने मोबाईल पर कार्ड खोला तो मोबाईल हैंग हो गया। उसने तत्काल उस एपीके फाईल को डीलिट कर दिया था तथा अपना सुधार कार्य करवा लिया था। इस दौरान संदीप के खाते से पहली बार में 218 रुपए कटे लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उसके स्टेट बैंक के खाते से 46116 रुपये कटने का मैसेज आया। संदीप ने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि अलग अलग तारीखों में दस ट्रांजेक्शन हुए और 2 लाख 58 हजार 191 रुपए निकाले जा चुके है। ऑनलाइन हुए फ्र ॉड की जानकारी संदीप ने गोसलपुर थाना में दी, जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318 बीएनएस का अपराध ंपजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।