khabar abhi tak

मंदिर निर्माण स्थल पर पुजारी की हत्या से सनसनी, दहशत का माहौल



पुल घाट में 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

जबलपुर। जिले के बरगी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुल घाट इलाके में एक पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे 65 वर्षीय पुजारी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान तारापुरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिवनी जिले के घंसौर के निवासी थे। तारापुरी पिछले 1 साल से पुल घाट में रहकर मंदिर निर्माण का कार्य करवा रहे थे।

​पुलिस और एफएसएल की टीम ने शुरू की जांच

​बीती रात अज्ञात आरोपियों ने पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता तब चला जब सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरगी से सीएसपी अंजुल नयन मिश्रा और एफएसएल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में यह मामला स्पष्ट रूप से हत्या का लग रहा है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak