khabar abhi tak

बिरसिंगपुर यूनिट-2 का नया रिकॉर्ड: 100 दिनों से थमा नहीं बिजली उत्पादन

 


जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम माह में ही बड़ी सफलता हासिल की है। संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर 2 ने 24 अप्रैल 2026 को लगातार 100 दिनों तक बिना रुके बिजली उत्पादन करने का गौरव प्राप्त किया है। यह इकाई 14 जनवरी 2026 से लगातार कार्य कर रही है। इस अवधि में संयंत्र ने अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाते हुए राज्य की बिजली आपूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

​तकनीकी कुशलता ने दिए शानदार आंकड़े

​इस उपलब्धि के दौरान इकाई का प्लांट उपलब्धता कारक 92.03 प्रतिशत और प्लांट लोड फैक्टर 80.65 प्रतिशत रहा। यह आंकड़े इकाई की मजबूती और बेहतर रखरखाव को प्रदर्शित करते हैं। प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम के अनुशासन और पेशेवर दक्षता की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कीर्तिमान ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

​अफसरों ने टीम वर्क को दिया श्रेय

​डायरेक्टर टेक्निकल सुबोध निगम ने कार्यपालक निदेशक एचके त्रिपाठी और उनकी टीम को इस सामूहिक प्रयास के लिए बधाई दी है। इस सफलता में विद्युत गृह के अभियंताओं और श्रमिकों के परिश्रम की अहम भूमिका रही है। अप्रैल माह में दर्ज किया गया यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि कंपनी आगामी समय में प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak