khabar abhi tak

रीवा-सीधी-सिंगरौली रेल प्रोजेक्ट : भू-अर्जन विवादों के लिए 1 मई को रेलवे चौपाल, मौके पर होगा निराकरण

सीधी. पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत सीधी जिले में रीवा-सीधी-सिंगरौली नई रेलवे लाइन परियोजना से संबंधित भू-अर्जन विवादों के त्वरित निराकरण के लिए रेलवे चौपाल आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य परियोजना से प्रभावित नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। इस रेलवे चौपाल में जिला प्रशासन के राजस्व विभाग व रेल अधिकारी मौके पर रहेंगे, जो समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे.

यह रेलवे चौपाल 1 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चुरहट, रामपुर नैकिन और सीधी रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रभावित क्षेत्र के नागरिक सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। चौपाल में राजस्व, रेलवे और भू-अर्जन से जुड़े विभागों के अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे, जिससे तत्काल समाधान सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 24 अप्रैल 2026 तक प्राप्त सभी भू-अर्जन संबंधी आवेदनों और शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस पहल से न केवल लोगों को त्वरित राहत मिलेगी, बल्कि परियोजना कार्यों में भी तेजी आएगी। सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि यह पहल प्रशासन की पारदर्शिता और जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निराकरण किया जाए और प्रभावितों को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak