khabar abhi tak

कल जबलपुर आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव



विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल,जोरदार स्वागत की तैयारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव कल 29 अप्रैल को अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंच रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता विवेक यादव ने  जानकारी देते हुए बताया कि वे सुबह 7 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर प्रातः 8 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनके स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा दमोह जिले के अपने कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे। दमोह के निर्धारित कार्यक्रमों को पूर्ण करने के पश्चात वे पुनः संस्कारधानी लौटेंगे। शाम के समय वे जबलपुर में आयोजित विभिन्न स्थानीय आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। शहर में कार्यकर्ताओं से भेंट और चर्चा के उपरांत वे देर रात ट्रेन के माध्यम से राजधानी भोपाल की ओर रवाना होंगे। पार्टी  ने ग्रामीण और शहर के समस्त कांग्रेसजनों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय पर डुमना एयरपोर्ट और स्थानीय कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak