khabar abhi tak

मौसम विभाग का एलर्ट : एमपी में 16 से भीषण गर्मी, लू भी चलेगी, जबलपुर, भोपाल, इंदौर संभागों में चढ़ रहा पारा

भोपाल. मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर खत्म होते ही तेज गर्मी का प्रभाव शुरू हो गया है। रविवार 13 अप्रैल को 5 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। रतलाम में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ेगी। 16 अप्रैल से हीट वेव यानी, लू का असर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के शहर सबसे गर्म हैं। रविवार को इन्हीं शहरों में पारा बढ़ा हुआ रहा।

इन जिलों में ऐसा रहा टेम्परेचर

रतलाम के बाद खजुराहो में 40.4 डिग्री, धार, मंडला-नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री, दमोह, रीवा-टीकमगढ़ में 39.5 डिग्री, खरगोन में 39.2 डिग्री, रायसेन, छिंदवाड़ा, उमरिया, सतना और मलाजखंड में पारा 39 डिग्री, बैतूल-सागर में 38.8 डिग्री, गुना-शाजापुर में 38.4 डिग्री, नौगांव में 38.2 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री, सिवनी-सीधी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबलपुर में 38 डिसे की ओर पहुंच रहा पारा

प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री, भोपाल में 38.6 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 अप्रैल से नया सिस्टम, लू चलेगी

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, लेकिन यह कमजोर रहेगा। यानी, अब प्रदेश में तेज गर्मी वाला दौर ही रहेगा। गर्मी बढऩे से लोग उससे बचने के तरीके भी तलाश रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak