मैनेजर पर बट से किया हमला-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो उनके साथ जमकर मारपीट की। बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। करीब 15 मिनट तक बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया। अंत में नकदी और जेवर से भरा थैला लेकर भाग गए।
पुलिस ने की पूरे जिले की घेराबंदी-
वारदात की खबर मिलते ही सिंगरौली एसपी मनीष खत्री दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। बैंक और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि करीब 14.50 लाख रुपए कल के रखे थे। बाकी आज का उस समय तक का कलेक्शन था। इसके अलावा सोना-चांदी था। फिलहाल, कुल कितने का सामान ले गए हैं, इसका सटीक आकलन बताना मुश्किल है।
सामने आया CCTV फुटेज-
बैंक के सामने स्थित एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी बैंक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक लुटेरा पहले बैंक के अंदर से निकलता है। सामने खड़ी एक बाइक पर वह इंतजार करता है। उसके बाद अंदर से दो लोग एक झोला हाथ में लेकर भागते हुए बैंक से निकलते हैं।
DGP कैलाश मकवाना मौके के लिए रवाना-
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना भी भोपाल से मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं अनिल कुमार भी रीवा पहुंच रहे हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी विशेष विमान से रीवा पहुंचकर सड़क मार्ग से सिंगरौली जाएंगे। उनके रात करीब 9 बजे तक सिंगरौली पहुंचने की संभावना है।
स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाया-
पुलिस को जांच में पता चला है कि हेलमेट पहने बदमाश ने बैंक मैनेजर को पीटा। बाकी बैंक स्टाफ और मौजूद ग्राहकों को एक जगह बैठाकर बंधक बनाया। इसके बाद जबरन लॉकर खुलवाकर सोना और कैश ले गए। सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।