khabar abhi tak

अमरनाथ यात्रा का पंजीयन 15 अप्रेल से चालू होगा, 19 से शुरू होगी चारधाम यात्रा

नई दिल्ली. अक्षय तृतीया पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इसी प्रकार अमरनाथ यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस यात्रा के लिए पंजीयन का सिलसिला 15 अप्रेल से चालू हो रहा है।

अमरनाथ यात्रा जून-जुलाई में प्रारंभ होती है, इसके लिए पंजीयन का सिलसिला 15 अप्रेल से शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन के साथ तीन बैंक शाखाओं में ऑफलाइन पंजीयन होंगे। एक दो दिनों में तिथि भी घोषित होने की संभावना है। जेएंडके बैंक के प्रबंधक मंसूर अहमद ने बताया कि बैंक में 15 से पंजीयन की शुरुआत होगी, 20 यात्रियों का पंजीयन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगा।

प्रस्तावित चारधाम यात्रा की तिथि

यमुनोत्री धाम- 19 अप्रेल

गंगोत्री धाम- 19 अप्रेल

केदारनाथ धाम- 22 अप्रेल

बद्रीनाथ धाम- 23 अप्रेल.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak