khabar abhi tak

जबलपुर: भाजपा के स्थापना दिवस से लेकर 12 अप्रैल तक महानगर में होंगे विभिन्न आयोजन

 


भाजपा स्थापना दिवस और सक्रिय सदस्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जबलपुर में महत्वपूर्ण बैठक

जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर की एक आवश्यक बैठक रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले सक्रिय सदस्य सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और महामंत्री पंकज दुबे व रंजीत पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि स्थापना दिवस के अवसर पर जिला और मंडल कार्यालयों के साथ-साथ महानगर के सभी 1056 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

​मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 8 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन को करेंगे संबोधित

​पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए रत्नेश सोनकर ने बताया कि 8 अप्रैल को जबलपुर में एक विशाल सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। संगठन की योजना के अनुसार इस सम्मेलन में केवल सक्रिय सदस्य ही सहभागिता करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर होने वाले ध्वज वंदन कार्यक्रमों में प्राथमिक सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर अपने-अपने क्षेत्रों में झंडा वंदन कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

​मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 

​बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस और सक्रिय सदस्य सम्मेलन के साथ ही 7 से 12 अप्रैल के बीच विभिन्न मंडलों में अनेक संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश स्तर पर नियुक्त किए गए नए पदाधिकारियों का जिला संगठन द्वारा सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, प्रदेश प्रवक्ता वाणी अहलुवालिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री कृष्णा चौधरी शामिल रहे। इन सभी को अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया। बैठक को प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे और महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने भी संबोधित किया।

​इस अवसर पर अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, संकल्प पाठक, मनीष जैन कल्लू, पंकज मिश्रा, अशोक रोहितास, रीना राय, विभा उपाध्याय, विवेक अग्रवाल, रवि शर्मा, चित्रकांत शर्मा, कुसुम चौबे, दिलीप पटेल, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, प्रशांत दुबे गुल्लन, सौरभ गोयल, पुष्पराज सैंगर, गुड्डा केवट और दिलीप पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak