मैहर. एमपी के मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में नादान टोला के पास हाइवे पर अंगूर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे की है। दरअसल, ट्रक ड्राइवर ने अचानक सामने आई गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।
रोड में बिखरे अंगूर उठा ले गए लोग
हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक में लदे अंगूर सड़क पर बिखर गए, जिसके बाद लोग उन्हें उठाकर ले जाने लगे। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग अंगूर लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नासिक से यूपी जा रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, यह ट्रक महाराष्ट्र के नासिक से अंगूर लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल, घटना के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tags
madhya pradesh
