khabar abhi tak

जबलपुर का रेल फुटओवर ब्रिज टूटना शुरू, प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर से 6 की ओर आना-जाना बंद

जबलपुर. पमरे के जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर बना पैदल पुल अब टूट रहा है। प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर से 6 की ओर बिना प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश किये इस बार से उस पार जाने के लिए रोजाना उपयोग करने वालों का यह ब्रिज अब अंतिम सांस ले रहा है. पिछले कुछ दिनों से इसे तोडऩे के लिए बड़ी मशीनें लगाई गई हैं.

प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर आरपीएफ थाना के समीप खड़ी विशाल क्रेन इस प्राचीन एफओबी को तोडऩे का काम कर रही है। इस क्रेन की काफी ऊंचाई बरबस ही लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रही है। बताया जाता है कि रेलवे ने इस ब्रिज की आयु होने के बाद इसे तोडऩे का निर्णय लिया है, ताकि कोई हादसा नहीं हो।

स्टेशन का रीडेवलपमेंट भी होना है

वहीं जबलपुर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए लगभग 246 करोड़ रुपये भी मंजूर किये जा चुके हैं. इसी काम के सिलसिले में इस पुराने एफओबी को हटाना जरूरी था.

पुल का उपयोग करने वाले परेशान

इस पुल का उपयोग कर इस बार से उस पार जाने वाले हजारों लोग परेशान हैं. खास स्टूडेंट्स जो प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर से प्लेटफार्म के अंदर बगैर प्रवेश किये 6 नंबर की ओर जा व वापसी करते थे, उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है. वे प्लेटफार्म के अंदर से उस पार जाते हैं तो प्लेटफार्म टिकट लेना अनिवाय है, नहीं लेते हैं तो बिना टिकट जुर्माना किये जाने की संभावना है. ऐसी स्थिति में पैदल आने जाने वालों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो चुकी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak