कोटा। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन ,वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन (डबलूसीआरईयू) एवं हिन्द मजूदर सभा (एचएमएस) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सप्ताह का समापन 08 मार्च 2026 को कोटा के उमरावल पुरोहित सभागार में आयोजित एक विशाल महिला सम्मेलन के साथ हुआ। इस सम्मेलन में कोटा, झालावाड़, रामगंजमंडी, बारां एवं बूंदी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी आशा सहयोगिनी व बिल्डिंग वर्कर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सम्मेलन का शुभारंभ श्री अविरल शर्मा (वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी), समाजसेवी श्री राम जी भाटिया एवं एडवोकेट कल्पना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं तथा रेलवे जैसी बड़ी संस्था में भी उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला सशक्तिकरण सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली लगभग 100 विजेता महिलाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं और प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत 01 मार्च को कॉ. मुकेश गालव, कॉ. चम्पा वर्मा एवं कॉ. इरशाद खान के नेतृत्व में महिला कर्मचारियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ भाग लिया।
इसके पश्चात 05 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें डांस प्रतियोगिता, काव्य पाठ, ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतियोगिता एवं कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में महिला कर्मचारियों ने अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
06 मार्च को मनोरंजक एवं पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सिंगिंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, तीन टांग दौड़, नींबू दौड़ तथा म्यूजिकल चेयर शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं आनंद से भर गया।
इसी क्रम में 07 मार्च को महिला सशक्तिकरण उत्सव मेला आयोजित किया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। कर्मचारियों के बच्चों के लिए झूले तथा खाने-पीने की दुकानों की व्यवस्था भी की गई। मेले में लक्की ड्रा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस मेले में रेल कर्मचारियों के परिवारजनों, बच्चों तथा आसपास के आमजन ने हजारों की संख्या में भाग लेकर उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन के सफल संचालन हेतु कॉ. मुकेश गालव द्वारा कॉ. नरेश मालव, कॉ. मनीष मीना, कॉ. आशीष कटारा, कॉ. जफर खान, कॉ. मनोज गुप्ता, कॉ. मनोज श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, कॉ. नजीर अहमद, कॉ. तुलसी, ओमप्रकाश राजपूत, कॉ. ज्ञान दिक्षित, कॉ. ज्योति शर्मा, कॉ. दिव्या शर्मा सहित सभी सहयोगी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


