अहमदाबाद. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्डकप जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे।
भारत के मैच जीतते ही संस्कारधानी जबलपुर में जमकर जश्न मनना शुरू हो गया। लोगों ने भारत की जीत पर जमकर आतिशबाजी की. ऐसा लग रहा था जैसे दीवाली में बम-पटाखे फोड़े जा रहे हों. लोगों में विश्व कप जीतने की खुशी देखने लायक थी.
इससे पहले संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही
रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।
