khabar abhi tak

जबलपुर : भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान की बैठक आज, सीएम, डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद

जबलपुर. भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (2026) के तहत बीजेपी के संभागीय कार्यालय में आज सोमवार को एक बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता उपास्थित होगें। इसमें कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, सांगठनिक कौशल और नेतृत्व क्षमता में सक्षम बनाने का प्रमुख कार्यक्रम होगा।

यह अभियान मंडल और जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री और विधायक सहित और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान वैचारिक सत्र, योग और विभिन्न संगठनात्मक चर्चाएं आयोजित की जाती हैं।

सीएम भी आ रहे

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार 9 मार्च को जबलपुर आगमन होगा। वे सुबह 11.45 बजे डुमना एयरपोर्ट आएंगे। दोपहर 12.10 बजे रानीताल पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.20 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 2.30 बजे भोपाल लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित

जबलपुर, रीवा, शहडोल एवं छिंदवाड़ा संभाग से लगभग 400 प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला सोमवार 9 मार्च को संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल में प्रात: 11 बजे से आयोजित है।  कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल एवं छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों से 400 से अधिक विषय वक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रात: 11 बजे पंजीयन, दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन सत्र होगा। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके बाद विभिन्न सत्रों में विषय से संबंधित वक्ता कार्यशाला को संबोधित करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak