जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत चार अधिकारियों सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 90 रेलकर्मी सोमवार 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 मार्च 2026 को प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक/मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अरविन्द कुमार रजक एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. डी. पाटीदार द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे चार अधिकारियों में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय प्रकाश, डिप्टी सीई श्री पी. के शुक्ला, एएसटीई श्री रामेश्वर रावत एवं निजी सचिव श्री जी के नंदनवार के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर कार्मिक विभाग के सचिव प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अरविन्द पांडेय और मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्याक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह गौर द्वारा सुचारु रूप से किया गया।
सोमवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 04 अधिकारियों सहित जबलपुर मंडल में 25 कर्मचारियों, भोपाल मण्डल में 01 अधिकारी एवं 24 रेल कर्मचारियों सहित कुल 25 रेलकर्मियों, भोपाल कारखाना में 06 रेल कर्मचारियों, कोटा मण्डल में 24 कर्मचारियों, कोटा कारखाना में 05 कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 90 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।
