बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही पेंशनर्स को भी समान दर से महंगाई राहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि 6 समान किस्तों में मई से दी जाएगी। इससे कर्मचारियों को चरणब लाभ मिलेगा और सरकार पर एकमुश्त वित्तीय दबाव नहीं पड़ेगा। प्रदेश के कर्मचारियों को अब तक 55 प्रतिशत मिल रहा था जबकि केंद्र सरकार 58 प्रतिशत दे रही है। लंबे समय से केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की जा रही थी। जिस पर अब सरकार ने निर्णय ले लिया है।
एमपी में 3 साल में 30 प्रतिशत बढ़ेगा कर्मचारी-अधिकारियों का डीए-
मध्यप्रदेश में अधिकारी.कर्मचारियों का अगले 3 साल में 30 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता बढ़ेगा। अभी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक इसे 9 प्रतिशत बढ़ाकर 64 प्रतिशत करने का टारगेट है।