khabar abhi tak

जबलपुर:शहर के इन तीन 'बार' में तीन दिन तक नहीं मिलेगी शराब! जांच में खुली पोल



जबलपुर। शहर में देर रात तक शराब परोसने और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बार संचालकों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन प्रतिष्ठित बारों के लाइसेंस तीन दिनों (5 मार्च से 7 मार्च) के लिए निलंबित कर दिए हैं।

 औचक निरीक्षण में खुली पोल

​शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने आबकारी विभाग को सघन जांच के निर्देश दिए थे। जांच टीम ने जब शहर के विभिन्न हिस्सों में औचक दबिश दी, तो नजारा चौंकाने वाला था। कई बार निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी धड़ल्ले से संचालित हो रहे थे। नियमों की इस खुली अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की।

इन 3 मशहूर बारों पर लटकेगा ताला, लाइसेंस निलंबित

​प्रशासनिक रडार पर आए दोषियों में बिलहरी स्थित 'लॉर्ड ऑफ ड्रिंक', विजय नगर का 'मदिरा बार' और मदन महल स्थित 'ओपीएम पिनाक एंड हॉस्पिटैलिटी बार' शामिल हैं। समय सीमा के उल्लंघन के मामले में इन तीनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लाइसेंस तीन दिनों के लिए निरस्त कर दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी अनियमितता पाए जाने पर और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak